[ad_1]
हांसी शहर के पॉश एरिया सेक्टर-6 में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर व रिटायर्ड पंचायत सेक्टरी सुभाष मलिक की उनके कार्यालय में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि उनके सिर व हाथ पर चाकू से वार किए गए हैं। उनकी पत्नी खाने के लिए बुलाने उनके ऑफिस पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।
मंगलवार सुबह की घटना
घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज बंद मिले हैं जिसके चलते पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में परेशानी हो रही है। प्रॉपर्टी डीलर के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा गया है। जहां परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम
फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी विनोद शंकर व शहर थाना प्रभारी सुखजीत पहुंच गए हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुभाष मलिक सेक्टर-6 के शॉपिंग सेंटर में माया प्रॉपर्टीज के नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस चलाते हैं। वह प्रतिदिन सुबह पांच बजे आकर कार्यालय खोल देते हैं।
[ad_2]
हांसी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या: चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, पुलिस को सीसीटीवी कैमरे मिले बंद




