दुनिया के 100 पावरफुल सिखों में पंजाब CM भी शामिल: द सिख ग्रुप ने जारी की सूची , दिलजीत और गिप्पी ग्रेवाल को भी जगह – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पूरी दुनिया के 100 प्रभावशाली सिखों की सूची द सिख ग्रुप की तरफ से जारी की गई है। इसमें पहले 10 स्थानों में आठ हस्तियां धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। सूची में पहले नंबर नंबर संत बाबा कुलवंत सिंह जत्थेदार, श्री हजूर साहिब, दूसरे पर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज, तीसरे नंबर पर वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय पाल सिंह बंगा और 5वें नंबर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इस सूची में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कनाडा के मंत्री मनिंदर सिंह सिद्धू, उत्तराखंड के गवर्नर गुरमीत सिंह और सिंगर दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल व गुरप्रीत सिंह घुग्गी भी अपनी जगह बनाने में कायमाब रहे हैसंस्था के प्रेसिडेंट डॉ. नवदीप बंसल का कहना है कि उनका उद्देश्य सिखी को पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि सूची में 50 प्रतिशत हस्तियां भारत से हैं। इससे युवा पीढ़ी को जानने और सीखने का मौका मिलता है कि सिख कौन से मुकाम हासिल कर चुके हैं। टॉप दस स्थानों पर रहने वाली हस्तियां 1. संत बाबा कुलवंत सिंह जी – जत्थेदार, श्री हजूर साहिब
सिंह साहिब जत्थेदार संत बाबा कुलवंत सिंह जी का जन्म 1 मई 1967 को नांदेड़ साहिब में हुआ। बाबा जी के दादा सरदार मंगल सिंह जी कड़ेवाले थे। 2. ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज – जत्थेदार, अकाल तख्त साहिब
ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज जी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हैं, जो सिखों की सर्वोच्च धार्मिक-सांसारिक (सियासी) पीठ मानी जाती है। 3. अजय पाल बंगा – प्रेसिडेंट, वर्ल्ड बैंक
अजय पाल सिंह बंगा वर्तमान में विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वे मास्टरकार्ड के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं और उससे पहले कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ भी थे। 4. हरजिंदर सिंह धामी – प्रेसिडेंट, एसजीपीसी
हरजिंदर सिंह धामी एक सिख वकील हैं। वे वर्ष 2021 से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 30वें अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। 5. भगवंत मान – सीएम, पंजाब
भगवंत सिंह मान एक भारतीय राजनेता और पूर्व एक्टर, कॉमेडियन व सटायरिस्ट हैं, जो 2022 से पंजाब के 17वें और मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। 6. जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह जी – जत्थेदार, बुड्ढा दल
1964 में पटियाला में जन्मे बाबा बलबीर सिंह जी को उनके पूर्व सिंह साहिब बाबा संता सिंह जी ने बुड्ढा दल के 14वें जत्थेदार के तौर पर शपथ दिलाई थी। 7. संत बाबा अवतार सिंह जी – आध्यात्मिक नेता, बिधि चंद दल
संत बाबा अवतार सिंह जी बिधि चंद दल के मौजूदा जत्थेदार हैं और कहा जाता है कि वे बाबा बिधि चंद जी के सीधे वंशज हैं। 8. भाई साहिब मोहिंदर सिंह जी – आध्यात्मिक गुरु, GNNSJ
मोहिंदर सिंह जी, जो 1995 से निष्काम ग्रुप ऑफ चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन्स के चेयरमैन हैं, गुरु नानक निष्काम सेवक जत्था (GNNSJ) के स्पिरिचुअल लीडर्स की परंपरा में तीसरे स्थान पर हैं। 9. संत बाबा निहाल सिंह जी – मिसल, शहीदां तरना दल
जिंदा शहीद सिख संगठन मिसल शहीदां तरना दल हरियां बेलन के सिंह साहिब जत्थेदार संत बाबा निहाल सिंह जी सिख धर्म की सच्ची शिक्षाओं की जीती-जागती मिसाल हैं। 10. संत बाबा गुरदेव सिंह जी – आध्यात्मिक नेता, शहीदी बाग
संत बाबा गुरदेव सिंह जी शहीदी बाग, पंजाब के आनंदपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा शहीदी बाग साहिब के आध्यात्मिक नेता हैं।
2012 से हर साल चुने जाते है लोग यह प्रक्रिया संस्था द्वारा वर्ष 2012 में प्रारंभ की गई थी। इसमें राजनीति, व्यापार, सार्वजनिक सेवा, शिक्षा, मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामाजिक सेवा और सामुदायिक नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 सिख व्यक्तित्वों को शामिल किया जाता है।

लोग चुनते हैं, 4 चरणों में चयन प्रक्रिया नामांकन – कोई भी व्यक्ति (सिख या गैर-सिख) ऑनलाइन फॉर्म भरकर किसी योग्य सिख का नामांकन कर सकता है। नामांकन वर्ष भर खुले रहते हैं और पूरी तरह मुफ्त होते हैं। वेबसाइट पर “Nominate Now” विकल्प होता है। आवेदन/नामांकन की संख्या – हर साल सैकड़ों नामांकन प्राप्त होते हैं। विश्लेषण और मूल्यांकन – संस्था की टीम सभी नामांकनों का गहन विश्लेषण करती है। व्यक्ति के योगदान, प्रभाव (Impact), सिख मूल्यों (जैसे सेवा, सत्य, न्याय, साहस) के अनुरूप कार्य और वैश्विक स्तर पर उपलब्धियों को परखा जाता है। सिलेक्श्रन विस्तृत और पारदर्शी मेथडोलॉजी के आधार पर अंतिम 100 लोगों का चयन किया जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता पर आधारित होती है, इसमें किसी तरह का राजनीतिक या अन्य प्रभाव नहीं होता।

सूची में शामिल अन्य हस्तियां
11. संत बाबा जोगा सिंह – धार्मिक नेता, तरनादल
12. संत बाबा नरेंद्र सिंह – धार्मिक लीडर, लंगर साहिब
13. डॉ. दविंदर सिंह – प्रेसिडेंट, बढ़ू साहिब
14. हरदीप सिंह पुरी – केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार
15. मनिंदर सिंह सिद्धू – कनाडा के मंत्री
16. जनरल गुरमीत सिंह – गवर्नर, उत्तराखंड
17. इंद्रमीत सिंह गिल – मुख्य अर्थशास्त्री, वर्ल्ड बैंक
18. कुलदीप सिंह ढींगरा – एमडी, बर्जर पेंट्स ग्रुप
19. गुरबचन सिंह ढींगरा – वीसी, बर्जर पेंट्स ग्रुप
20. अनलजीत सिंह – फाउंडर एंड चेयरमैन, मैक्स इंडिया
21. बॉब सिंह ढिल्लों – सीईओ, मेनस्ट्रीट इक्विटी कॉर्पोरेशन
22. साइमन अरोड़ा – कार्यकारी निदेशक, बी एंड एम स्टोर्स
23. जगदीप सिंह – संस्थापक, क्वांटम स्पेस
24. हैरी सिंह बंगा – चेयरमैन, कारावेल ग्रुप लिमिटेड
25. जस्मिंदर सिंह OBE – सीईओ, द एडवर्डियन ग्रुप
26. टोनी मथारू – चेयरमैन और फाउंडर, होटल्स एंड प्रॉपर्टी
27. ओंकार सिंह कंवर – चेयरमैन, अपोलो टायर्स
28. करतार सिंह ठकराल – चेयरमैन, द ठकराल ग्रुप
29. जुगेशिंदर सिंह – सीएफओ, अदानी
30. हरमीत कौर ढिल्लों – असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल, यूनाइटेड स्टेट्स
31. जगजीत सिंह ढाढ़री – संस्थापक, चर्दीकला ग्रुप
32. कुलजीत सिंह घटा-औरा – अध्यक्ष, बोइंग मिडिल ईस्ट
33. जसपाल सिंह बिंद्रा – एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, सेंट्रम इंडिया
34. जय सिंह सिद्धू – सीईओ, कस्टमर्स बैनकॉर्प
35. रबिंदर सिंह क्यूसी – मुख्य न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, आईपीटी
36. सुखबीर सिंह बादल – प्रेसिडेंट, शिरोमणि अकाली दल
37. कैप्टन अमरिंदर सिंह – पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब
38. दिलजीत दोसांझ – पंजाबी सिंगर व एक्टर
39. अमरिक सिंह कूनर – संस्थापक, अकाल चैनल
40. पेनी कौर संधू – सीईओ, JUS ब्रॉडकास्टिंग
41. पद्म श्री जगजीत सिंह – फाउंडर चढ़दीकलां ग्रुप
42. बरजिंदर सिंह – फाउंडर अजीत ग्रुप 43 सबरीना सिंह – उप प्रेस सचिव, व्हाइट हाउस 44.सतवंत सिंह – अध्यक्ष पीएसजीपीसी 45. हरमीत सिंह कालका – अध्यक्ष D.S.G.M.C.
46. जगदीश सिंह झिंडा – अध्यक्ष एचएसजीएमसी 47. दर्शन सिंह ढालीवाल – व्यवसायी 48. सरबजीत सिंह राय – डायरेक्टर, सर्राई ग्रुप
49. जस्सी सिंह राय – निदेशक, द राय ग्रुप 50. सुखपाल सिंह अहलूवालिया – बिजनेसमैन, इंग्लैंड
51. करण सिंह बाजवा – मैनेजिंग डायरेक्टर, गूगल क्लाउड
52. डॉ. करतार सिंह लालवानी OBE – निदेशक, विटाबायोटिक
53. मिस्टर गुरबीर सिंह ग्रेवाल – डायरेक्टर, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन
54. मिस्टर इंदर पाल सिंह सेठी – डायरेक्टर जनरल, NIC
55. मिस्टर जगमीत सिंह धालीवाल – मेंबर, प्रोविंशियल पार्लियामेंट
56. मिसेज मनका कौर ढींगरा – डिप्टी लीडर, वाशिंगटन स्टेट सीनेट
57. जसपाल सिंह कंधारी – सीईओ, कंधारी बेवरेजेज
58. पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी – प्रेसिडेंट, सन ग्रुप
59. मिस्टर राजिंदर सिंह चड्ढा – चेयरमैन, द वेव ग्रुप
60. संत सिंह चटवाल – सीईओ, हैम्पशायर होटल्स
61. बलजीत सिंह चड्ढा – कनाडा बिजनेसमैन
62. जगजीत सिंह कोचर – डायरेक्टर, ए1 मेहताब ट्रेडिंग कंपनी
63. कर्नैल सिंह संधू – सीईओ, क्राउन नट कंपनी
64. भीरे सिंह छत्ते – निदेशक, द छत्ते ग्रुप
65. जसबीर कौर बस्सी – चेयरपर्सन, कारफेयर LLC
66. मिस्टर गिप्पी ग्रेवाल – डायरेक्टर और प्रोड्यूसर
67. डॉ. इंदरजीत कौर खालसा – सीईओ, सिख धर्म
68. मिस्टर रविंदर सिंह – फाउंडर, खालसा एड
69. हरविंदर सिंह खालसा – वकील, दिल्ली हाईकोर्ट
70. डॉ. रूपिंदर सिंह सोढ़ी – प्रेसिडेंट, आईडीए
71. अमन सिंह बूटानी – सीईओ, गो डैडी
72. सुरेंद्र सिंह कंधारी – चेयरमैन, ए1 डोबोवी ग्रुप
73. सवनीत सिंह – सीईओ, पार टेक्नोलॉजी
74. रिक सिंह – सीजीओ, फिसर्व
75. पीटर ढिल्लों – अध्यक्ष, रिचबेरी
76. अमरप्रीत सिंह साहनी – सीईओ, इंसीला इंक
77. जसविंदर सिंह चड्ढा – सीईओ, एक्स्ट्रिया
78. डॉ. गुनवीना कौर चड्ढा – उप महासचिव, फिक्की (FICCI)
79. गुरप्रीत सिंह घुग्गी – अभिनेता
80. मनजीत सिंह जीके – चेयरमैन, संतोक सिंह फाउंडेशन
81. श्री तेजिंदर सिंह बिंद्रा – अध्यक्ष, जीतीश ग्रुप
82. डॉ. इंदरजीत कौर – प्रेसिडेंट, पिंगलवाला सोसाइटी
83. सिमरनजोत सिंह मक्कड़ – पत्रकार, पॉडकास्ट होस्ट
84. सरदार स्विंदरपाल सिंह – सेवादार, श्री हरमंदिर साहिब
85. नवदीप सिंह भाटिया – रैप्टर्स सुपरफैन, टोरंटो
86. नरिंदर सिंह – संस्थापक, सिख कोएलिशन
87. डॉ. राजवंत सिंह – अध्यक्ष, ईकोसिख
88. गुरिंदर कौर चड्ढा – फिल्म निर्देशक / निर्माता
89. श्री गुरप्रीत सिंह मिंटू – फाउंडर, मनुखता दी सेवा
90. मनजीत कौर मिन्हास – बिजनेस वुमन 91. गुरमीत कौर संघा राय – कन्वर्सेशन आर्किटेक्ट
92. लिली सिंह – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
93. रमनीक सिंह – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
94. हरजिंदर सिंह कुकरेजा – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
95. सतपाल सिंह खारौड़ – संस्थापक, अपना फ़र्ज़ सेवा सोसाइटी
96. तरलोचन सिंह – राजनेता, हरियाणा
97. डॉ. परविंदर सिंह पसरीचा – अधिकारी, भारतीय पुलिस बल
98. सुरेंद्र पाल सिंह ओबराय – बिजनेसमैन
99. डॉ. रमिंदर सिंह रेंजर MBE – चेयरमैन, सन मार्क लिमिटेड
100. गुरिंदर सिंह बावा – प्रेसिडेंट, बावा ग्रुप

[ad_2]
दुनिया के 100 पावरफुल सिखों में पंजाब CM भी शामिल: द सिख ग्रुप ने जारी की सूची , दिलजीत और गिप्पी ग्रेवाल को भी जगह – Chandigarh News