{“_id”:”69809734ac09a426a005c72e”,”slug”:”seventh-class-student-died-after-falling-from-14th-floor-in-gurugram-2026-02-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”घर से 4 KM दूर जाकर आरव ने क्यों दी जान? 14वीं मंजिल से गिरा सातवीं का छात्र, हत्या या आत्महत्या अभी नहीं साफ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 02 Feb 2026 05:59 PM IST
गुरुग्राम सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में हुई ये घटना। सीसीटीवी फुटेज में छत पर जाता दिखाई दे रहा है आरव। पिता ने बताया कि जिस जगह यह घटना हुआ है वह उनके घर से चार किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि वो वहां क्यों गया, जबकि वहां पर उनका जानने वाला कोई नहीं रहता है।
इसी सोसायटी की इमारत से गिरा आरव – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बादशाहपुर थाना के अंतर्गत सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में टावर बी-11 की 14वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। एक फरवरी की शाम करीब 4.40 बजे सोसाइटी के गार्ड को परिसर में तेज आवाज सुनाई दी तो वह मौके पर पहुंचा। गार्ड ने देखा कि एक बच्चा जमीन पर लहुलुहान हालत में पड़ा है। गार्ड ने इस बारे में सोसाइटी के लोगों को जानकारी दी और एंबुलेंस बुलाई गई।
Trending Videos
[ad_2]
घर से 4 KM दूर जाकर आरव ने क्यों दी जान? 14वीं मंजिल से गिरा सातवीं का छात्र, हत्या या आत्महत्या अभी नहीं साफ