पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, आज करवट लेगा हरियाणा का मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपडेट Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Haryana Weather Live: फरवरी की शुरुआत के साथ हरियाणा में मौसम सामान्य बना हुआ है. दिन में तापमान बढ़ रहा है, जबकि सुबह-रात हल्की ठंड महसूस हो रही है. भिवानी में सबसे अधिक 23.5 डिग्री और सिरसा सबसे ठंडा रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. 4 फरवरी के बाद मौसम फिर शुष्क रहेगा और रात के तापमान में गिरावट संभव है.

फरीदाबाद: फरवरी की शुरुआत के साथ ही हरियाणा का मौसम थोड़ा बदलने लगा है. ठंड अभी गई नहीं, लेकिन दिन के समय तापमान धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है. सुबह और रात में हल्की ठंड अब भी महसूस होती है. मगर दिन की धूप लोगों को राहत देती है. फिलहाल न तो ठंड ज्यादा परेशान कर रही है, न गर्मी का असर है. मौसम एकदम सामान्य सा लग रहा है. मौसम विभाग की मानें तो 1 फरवरी को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई. फिर भी तापमान अब भी सामान्य के आस-पास ही है. चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सबसे ज्यादा तापमान भिवानी में रिकॉर्ड हुआ, जहां ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन पर 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आएगा और हल्की बारिश के आसार हैं.

दूसरी तरफ सिरसा राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा. यहां अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच रहा. इसलिए ठंड बाकी जिलों के मुकाबले ज्यादा महसूस हुई. बाकी जगहों की बात करें तो चंडीगढ़ में तापमान 21.7 डिग्री, अंबाला में 22 डिग्री, रोहतक में 21.6 डिग्री, नारनौल में 21.2 डिग्री और फरीदाबाद में 21.4 डिग्री रहा. गुरुग्राम भी करीब 22 डिग्री सेल्सियस पर रहा. करनाल, पानीपत और सोनीपत जैसे जिलों में तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच बना रहा. पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में तापमान थोड़ा बढ़ा, लेकिन हिसार में तापमान गिरा है. यहां अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री कम रहा, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस हुई.

बारिश की बात करें तो राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहा. कहीं कोई खास बारिश नहीं हुई. करनाल के उचाना और यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में 0.5 मिलीमीटर हल्की बारिश जरूर दर्ज हुई. रोहतक में भी थोड़ी बूंदाबांदी हुई लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखा.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर के मुताबिक आज से पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर दिख सकता है. इसकी वजह से कई इलाकों में हवाएं चलेंगी और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है. आज और कल उत्तर और दक्षिण के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं. 4 फरवरी के बाद मौसम फिर सूखा हो जाएगा और ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे रात का तापमान फिर गिर सकता है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में मौसम खुशनुमा रहने वाला है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeharyana

आज करवट लेगा हरियाणा का मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपडेट

[ad_2]