[ad_1]
सुनिधि चौहान हाल ही में अहमदाबाद पहुंची थीं, जहां उनके लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था. इस दौरान सुनिधि ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अहमदाबाद में सुनिधि चौहान ने जिस तरह से परफॉर्म किया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.
क्योंकि, सुनिधि ने अपनी सुरीली और मधुर अवाजों से लोगों को दीवाना बना दिया. इतना ही नहीं अहमदाबाद में हुए लाइव कॉन्सर्ट में सुनिधि ने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि पूरा शहर झूम उठा. इतना ही नहीं बल्कि सुनिधि के परफॉर्मेंस को देख फैंस ने उनकी तुलना मशहूर ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा तक से कर दी.
सुनिधि चौहान ने स्पेशल फैन से किया खास वादा
कॉन्सर्ट की कई वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह से फैल रही है, लेकिन एक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.दरअसल, सुनिधि चौहान के इस लाइव कॉन्सर्ट में उनका एक स्पेशल फैन भी शामिल हुआ था, जिससे सिंगर ने स्पेशल वादा भी किया.
सुनिधि अपने उस स्पेशल फैन से मिलीं और कहा कि आयुष यहां आने के लिए आपका बहुत शुक्रिया मेरे लिए ये बहुत मायने रखता है. फैन ने कहा कि अहमदाबाद की पब्लिक ने मुझे परेशान कर दिया. दरअसल, जब सिंगर परफॉर्मेंस दे रही थीं तो वहां मौजूद फैन उन्हें चियर करने के लिए बार-बार खड़े हो जा रहे थे, जिससे सुनिधि के स्पेशल फैन को काफी परेशानी हुई थी.
सुनिधि ने कहा,’नेक्स्ट टाइम जब आप आओगे तो आपके लिए एक स्पेशल अरेंजमेंट करेंगे तो आपको अच्छे से दिखेगा और आप फिर परेशान नहीं होगे,ठीक है, डील.’ सुनिधि के फैन ने आगे कहा कि उसके लिए तो हर छह महीने पर आना पड़ेगा.
सुनिधि ने इस बात को सुनकर कहा,’मैं बहुत लकी महसूस कर रही हूं, बहुत जल्द मिलेंगे.’ फिर फैन ने पूछा कि कितने महीने में मिलेंगे. सुनिधि ने अपने फैन से कहा कि एक साल..एक साल के अंदर हम मिलेंगे, ओके. सुनिधि के इस स्वीट गेस्चर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.
ये भी पढ़ें:-Grammy Awards 2026: जस्टिन बीबर को सिल्क अंडरवियर और सॉक्स पहन परफॉर्म करते देख ठनका फैंस का माथा, पूछ रहे ऐसे सवाल
[ad_2]
अहमदाबाद के कॉन्सर्ट में सुनिधि चौहान से मिलने पहुंचा स्पेशल फैन, सिंगर ने किया ये वादा




