मनीषा मौत मामला: भिवानी के ढाणी लक्ष्मण में हुई पंचायत, गठित की कमेटी करेगी मुख्यमंत्री से जल्द मुलाकात Latest Haryana News

[ad_1]

मनीषा मौत मामले को लेकर शनिवार को गांव ढाणी लक्ष्मण में पंचायत हुई। पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने मनीषा मौत मामले में सीबीआई की अब तक की जांच पर मंथन किया गया और खुलासा नहीं किए जाने पर रोष जताया। इस मौके पर एक कमेटी का गठन किया गया, जो जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले में खुलासा की मांग करेगी। कमेटी में गांव ढाणी लक्ष्मण के 11 सदस्यों के अलावा आसपास के आठ गांवों से भी दो-दो प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं।

Trending Videos



पंचायत में मनीषा के पिता संजय ने कहा कि पिछले चार माह से सीबीआई बेटी की मौत की गुत्थी को सुलझाने की जांच कर रही है। सभी रिपोर्ट आने के बाद भी सीबीआई ने अभी तक मनीषा की मौत से पर्दा नहीं उठाया है। जबकि सीबीआई अधिकारी केवल आश्वासन देते आ रहे हैं। बतां दें कि ग्रामीणों ने सीबीआई को 30 जनवरी तक का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद शनिवार को गांव में पंचायत बुलाई गई है। अब ये कमेटी इस मामले में आगे की रणनीति तय करेगी।

[ad_2]
मनीषा मौत मामला: भिवानी के ढाणी लक्ष्मण में हुई पंचायत, गठित की कमेटी करेगी मुख्यमंत्री से जल्द मुलाकात