[ad_1]
ठाकुरपुरा कलालटी गांव में रविवार शाम को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दी गई जिससे गोली के छर्रे घर के गेट पर खड़े दो बच्चों को जा लगे। खून बहने पर परिजन आनन-फानन घायलों को कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। कई छर्रे दोनों भाइयों के चेहरे, छाती, बाजू व हाथ पर लगे हैं। घायलों की पहचान तेजस (10) व दुष्यंत (13) के रूप है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। अभी तक झगड़े की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। मुलाना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
घायल तेजस के मामा शेखर ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई तुषार के साथ कार में बैठकर अपने काम से जा रहे थे। शाम छह बजे के आसपास कलालटी गांव के बस अड्डे के पास पहुंचे तो वहां मौजूद ठाकुरपुरा कलालटी गांव निवासी धर्म सिंह ने उन्हें रोककर कहा कि घूर कैसे रहा है। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद थप्पड़-मुक्के चल गए। स्थानीय लोगों ने मामला शांत करा दिया और दोनों पक्षों को वापस घर भेज दिया।
[ad_2]
Source link




