Jind News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने मुलाकात haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Sun, 01 Feb 2026 12:10 AM IST


31जेएनडी08 : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत कार्यकर्ता



जींद। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आवास पर मुलाकत की। विभिन्न मुद्दों पर मुलाकात के साथ उचाना के समग्र विकास को लेकर भी चर्चा की। अत्री ने कहा कि निरंतर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। 2014 में प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनी जब प्रदेश की बागडोर संभालते हुए सीएम मनोहर लाल बने तो ऐसा ऐतिहासिक काम करने का काम किया जिसकी प्रशंसा आज दूसरे राज्यों में हो रही है। अब से पहले की सरकारों में नौकरियों में जो पर्ची-खर्ची चलती थी उसको बंद कर योग्यता के आधार पर रोजगार प्रदेश के युवाओं को दिया। आज उसी को आगे बढ़ाने का काम सीएम नायब सिंह सैनी कर रहे हैं। कहा कि उचाना को विकास के मामले में नंबर वन बनाया जाएगा।

Trending Videos

[ad_2]