[ad_1]
पीजीआई को केंद्र सरकार के बजट से इस बार 141.79 करोड़ रुपये ज्यादा मिले है। फाइल फोटो
चंडीगढ़ स्थित पीजीआई को को केंद्र सरकार के बजट 2026-27 में कुल 2559.65 करोड़ रुपए मिलेंगे। यह पिछले साल के संशोधित बजट अनुमान (Revised Estimates) से 141.79 करोड़ रुपए ज्यादा है। यह बढ़ोतरी पीजीआईएमईआर के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि इससे अस्पताल बेहतर इ
.
मुख्य खर्च के हिस्से इस तरह हैं –
सैलरी और सामान्य खर्चों के लिए ग्रांट-इन-एड: 1450 करोड़ रुपए(पिछले साल के रिवाइज्ड से लगभग बराबर) है। जबकि सामान्य खर्चों (Grant-in-aid General) के लिए: 550 करोड़ रुपए (पिछले साल से 23 करोड़ ज्यादा) है। नई संपत्ति बनाने (Creation of Capital Assets) के लिए: 390 करोड़ रुपये (पिछले साल के रिवाइज्ड 430 करोड़ से थोड़ा कम, लेकिन कुल मिलाकर मजबूत सपोर्ट)। इसी तरह SAP (विशेष प्रोग्राम) के लिए: 10 करोड़ रुपए (पिछले साल जितना ही)। माना जा रहा है कि यह अभी शुरुआती आवंटन है। आमतौर पर साल के बीच में नवंबर-दिसंबर में सप्लीमेंट्री ग्रांट्स से और पैसे मिलते हैं, जो खर्च के हिसाब से और नए कामों के आधार पर तय होते हैं।
[ad_2]
PGI चंडीगढ़ को बजट से मिले ₹2559.65 करोड़: रिवाइज्ड एस्टिमेट से ₹141.79 करोड़ ज्यादा, सामान्य खर्च के लिए 1450 करोड़ – Chandigarh News

