Ambala News: ट्रेन से मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक युवक को पकड़ा है। आरोपी पानीपत के समालखा निवासी प्रिंस है। आरपीएफ की सीआईबी टीम शनिवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर 1-ए पर चेकिंग कर रही थी।

Trending Videos

इसी दौरान पुलिस को देख भाग रहे प्रिंस को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से सैमसंग का टच स्क्रीन फोन बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह फोन प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी ट्रेन में सो रही एक महिला यात्री का चोरी किया था। संवाद

[ad_2]

Source link