[ad_1]
Last Updated:
Budget Haryana Himachal Announcements: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 पेश कर रही हैं. हिमाचल प्रदेश और हरियाणा को आपदा, रेलवे, स्वास्थ्य, कृषि व विकास परियोजनाओं में बड़े आवंटन की उम्मीद है. हिमाचल प्रदेश आपदा से लगातार जूझ रहा है और सुक्खू सरकार को आपदा को लेकर बजट से उम्मीदें हैं. हिमाचल के लिए पहला ऐलान हुआ है और माउंटेन ट्रेल्स बनाने की घोषणा की गई है.
शिमला/चंडीगढ़. देश की वित्तमंत्री निर्मणा सीतारमण रविवार को केंद्रीय बजट 2026 पेश कर रही हैं. ऐसे में हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के लोगों की नजरें बजट पर हैं.
हिमाचल प्रदेश को उम्मीद है कि केंद्र सरकार आपदा से निपटने के लिए बजट का ऐलान कर सकती है. इसके अलावा, रेलवे निर्माण के लिए भी बजट में सरकार बजट का प्रावधान कर सकती है. उधर, हरियाणा को भी मोदी सरकार से उम्मीदें हैं क्योंकि ट्रिपल इंजन की सरकार है. ऐसे में इस बजट में प्रदेश को स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योगों के लिए बड़ी उम्मीद है. 2025 के बजट में हरियाणा को लगभग ₹3,416 करोड़ रेल और परिवहन परियोजनाओं के लिए दिए गए थे.
- हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्रीय बजट में माउंटेन ट्रेल खोलने का ऐलान किया गया है. माउंटेन ट्रेल्स पहाड़ी या जंगलों में बनाए जाते हैं. ये वो रास्ते या पगडंडियां होती हैं, जो ट्रैकिंग, पैदल यात्रा, बाइकिंग और एडवेंचर एक्टिविटिज के लिए इस्तेमाल होते हैं.
- भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर, शिमला में देश के आम बजट 2026 का सीधा प्रसारण सुना. दोनों वरिष्ठ नेताओं ने बजट भाषण को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट भी किया.पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बजट को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. डॉ. बिंदल ने कहा कि यह बजट देश के विकास, गरीब कल्याण, युवाओं, किसानों एवं मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी बजट को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

हिमाचल के भाजपा नेता बजट देखते हुए.
- हरियाणा के सीधे तौर पर केंद्रीय बजट में कोई ऐलान ना होने पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने निशाना साथा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हरियाणा का #Budget2026 में नामों निशान नहीं! मिला राखी गढ़ी में ASI का झुनझुना !जब “नायब” हो सरकार तो…. हरियाणा के साथ हकमारी होगी बार बार!
वहीं, 2025-26 के केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए करीब ₹11,800 करोड़ का विशेष आवंटन किया और यह पैसा जैसे सड़क, जल आपूर्ति, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य परियोजनाओं के लिए आवंटित किया गया था.
हिमाचल को आपदा के लिए पैसा चाहिए
गौरतलब है कि बीते तीन साल से हिमाचल प्रदेश में आपदा की वजह से 20 से 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. ऐसे में सुक्खू सरकार को उम्मीद है कि केंद्र सरकार आपदा से निपटने के लिए सरकार अतिरिक्त पैसे का प्रावधान करेगी. समय समय पर सुक्खू सरकार यह मांग भी उठाती रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


