Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को धमकी, अमेरिका के साथ बांग्लादेश से भी कनेक्शन, आतंकी साजिश की आशंका Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ के 30 स्कूलों, पंजाब सचिवालय और पंजाब नगर निगम भवन को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। साइबर फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि धमकी भरे ई-मेल अमेरिका (यूएस) के आईपी एड्रेस से भेजे गए जबकि इन ई-मेल आईडी का रिकवरी या अल्टरनेट ई-मेल बांग्लादेश से जुड़ा हुआ है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि धमकी देने के लिए अंतरराष्ट्रीय तकनीकी नेटवर्क का सहारा लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल दो अलग-अलग आईडी से भेजे गए थे। स्कूलों को एक ही ईमेल आईडी से सीसी में सामूहिक रूप से मेल भेजी गई थी जबकि पंजाब सचिवालय को उड़ाने की धमकी एमगिल नाम की एक अलग ई-मेल आईडी से दी गई। हालांकि, दोनों ही ईमेल आईडी का रिकवरी ई-मेल बांग्लादेश का पाया गया है जिससे जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

सूत्रों ने बताया कि गूगल से आरोपियों की स्पष्ट डिजिटल पहचान नहीं मिल सकी है। इसी वजह से चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने सीबीआई के माध्यम से भारत पोल से मदद मांगी है। भारत पोल के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ई-मेल अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति से जुड़ा कोई मोबाइल नंबर, फोटो या अन्य डिजिटल फुटप्रिंट सामने आ सके।

जांच का दायरा अब केवल चंडीगढ़ तक सीमित नहीं है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस भी इसी तरह की धमकियों के मामलों में समानांतर जांच कर रही हैं, क्योंकि हाल के दिनों में इन राज्यों में भी बम धमकियों के ईमेल मिले हैं। ईमेल में पंजाब सचिवालय में आईईडी विस्फोटक लगाने की बात लिखी गई थी। इसके अलावा एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सीधे तौर पर धमकी दी गई जिससे सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं।

आईटी एक्ट और आतंकी धाराओं में केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ के 8 सरकारी और 22 निजी स्कूलों को एक ही ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। इसके अगले दिन सेक्टर-1 स्थित पंजाब सचिवालय, सेक्टर-9 मिनी सचिवालय और सेक्टर-35 नगर निगम भवन को उड़ाने की धमकी मिली। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आतंकी गतिविधियों से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी हैं। जांच एजेंसियां इसे गंभीर साइबर आतंकी साजिश मानकर हर पहलू से जांच में जुटी हैं।

[ad_2]
Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को धमकी, अमेरिका के साथ बांग्लादेश से भी कनेक्शन, आतंकी साजिश की आशंका