रविवार को बजट 2026 पेश किया जाएगा. इस मौके पर शेयर बाजार में भी नियमित लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित होगा. यह एक पुरानी परंपरा रही है कि जब 1 फरवरी को बजट पेश होता है और वह दिन वीकेंड पर पड़ता है, तब भी बाजार खुले रहते हैं. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने एक सर्कुलर जारी कर जानकारी दी है कि रविवार, 1 फरवरी 2026 को बजट वाले दिन शेयर बाजार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुले रहेंगे. चूंकि यह दिन सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा इसलिए 30 जनवरी को खरीदे गए शेयर 1 फरवरी को बेचने के योग्य नहीं होंगे. इसी तरह, बजट वाले दिन खरीदे गए स्टॉक्स को अगले दिन यानी तुरंत बेचने की अनुमति नहीं होगी.
Source: https://www.abplive.com/business/budget/budget-2026-live-updates-fm-nirmala-sitharaman-speech-announcement-income-tax-railways-agriculture-3082254


