Punjab Congress: नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने का किया एलान, वडिंग को बताया भ्रष्ट Chandigarh News Updates

[ad_1]

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को छोड़  दिया है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर जमकर हमला बोलते हुए कौर ने कहा कि वह सबसे भयानक, अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष हैं। उन्होंने संगठन को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

Trending Videos

बीते माह पार्टी ने किया था निलंबित 

नवजोत कौर सिद्धू को पिछले महीने पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था, जब उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये वाली टिप्पणी से राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। पूर्व कांग्रेस विधायक कौर ने वडिंग पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी  के साथ समझौते के जरिए पार्टी को छोटे-मोटे फायदों के लिए बेच दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा खुद को जेल से बचाने के लिए उन्होंने पंजाब के सीएम के साथ साझेदारी की और कांग्रेस को नष्ट किया।

बोलीं- मेरे पास वडिंग के खिलाफ प्रर्याप्त सबूत

वडिंग पर निशाना साधते हुए कौर ने कहा मेरे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि मैंने खुद कांग्रेस छोड़ दी है। कौर ने यह भी आरोप लगाया कि वडिंग ने उनकी सीट पर लोगों को लगाकर उनकी चुनावी हार सुनिश्चित करने की कोशिश की थी।

[ad_2]
Punjab Congress: नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने का किया एलान, वडिंग को बताया भ्रष्ट