Haryana: सीएम सैनी की बड़ी घोषणा,अनुसूचित जाति के परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक; जानें शर्त Latest Haryana News

[ad_1]

एक ही स्थान पर 20 वर्षों से रहने वाले अनुसूचित जाति के लोगों को पॉलिसी बनाकर मालिकाना हक दिया जाएगा। वहीं, एससी कम्पोनेंट प्लान की राशि को एससी समाज के लिए ही प्रयोग करने के लिए सेशन सत्र में प्रावधान लाकर लागू किया जाएगा। औद्योगिक व व्यावसायिक प्रयोग के लिए एचएसआईआईडीसी में पॉलिसी बनाकर छूट का प्रावधान किया जाएगा।

उमरी गांव में मनाई गई रविदास जयंती  

ये एलान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को उमरी गांव में आयोजित संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए किया। समारोह को केंद्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल ने भी ऑनलाइन संबोधन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति की नौकरियों की क्लास ए व बी में पदोन्नति व क्रीमीलेयर के मापदंडों को निर्धारित किया जाना है। इसके लिए सुझाव मांगे जाएंगे। उन सुझावों के आधार पर मांग को पूरा किए जाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के उमरी में पांच एकड़ भूमि में 124 करोड़ रुपये से गुरु रविदास धाम का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने प्रथम चरण में 90 करोड़ रुपये के कामों के लिए निविदा जारी की है।

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का जन्म 648 वर्ष पहले माघ पूर्णिमा के पावन दिन काशी की पुण्य भूमि पर हुआ था। उनका व्यक्तित्व पूर्णिमा के चन्द्रमा की तरह शीतल एवं उज्ज्वल रहा। उनकी वाणी, आदर्श और शिक्षाएं अजर-अमर हैं। वे केवल अपने युग के संत नहीं थे, बल्कि हर युग के लिए मानवता के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने भक्ति आंदोलन से समाज सुधार किया, जिससे उस समय जाति-पाति, अंधविश्वास और ऊंच-नीच में उलझे समाज में एक नई जागृति आई। 

[ad_2]
Haryana: सीएम सैनी की बड़ी घोषणा,अनुसूचित जाति के परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक; जानें शर्त