[ad_1]
Ishan Kishan Fastest Century: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में ईशान किशन ने 42 गेंद में शतक जड़ दिया है. वो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा तिरुवनंतपुरम में किया. उन्होंने अपनी तूफानी शतकीय पारी में 10 छक्के और 6 चौके लगाए.
भारत के लिए पांचवां सबसे तेज टी20 शतक
ईशान किशन ने 42 गेंदों में शतक पूरा किया, जो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पांचवां सबसे तेज शतक है. सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले भारतीयों की सूची में उनसे आगे रोहित शर्मा (35 गेंद), अभिषेक शर्मा (37 गेंद), संजू सैमसन (40 गेंद) और तिलक वर्मा (41 गेंद) हैं.
- 35 गेंद – रोहित शर्मा
- 37 गेंद – अभिषेक शर्मा
- 40 गेंद – संजू सैमसन
- 41 गेंद – तिलक वर्मा
- 42 गेंद – ईशान किशन
न्यूजीलैंड के खिलाफ दुनिया में सबसे तेज शतक
ईशान किशन दुनिया में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
[ad_2]
ईशान किशन ने सबसे तेज सेंचुरी जड़ रचा इतिहास, दुनिया में ऐसा कोई नहीं कर पाया




