[ad_1]
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से 30 जनवरी को जारी एपस्टीन फाइल्स में पूर्व राष्ट्रपति ‘जॉर्ज बुश 1’ पर एक पुरुष के साथ रेप का आरोप लगा है। जॉर्ज बुश का नाम एपस्टीन की निजी डायरी या रिकॉर्ड में नहीं है। बल्कि उनका जिक्र न्यूयॉर्क पुलिस की चाइल्ड एक्सप्लॉइटेशन यूनिट को दी गई एक शिकायत में है। यह शिकायत उस इंसान ने दी थी, जो खुद को एपस्टीन का पीड़ित बताता है। दस्तावेजों में शामिल एक ईमेल में पीड़ित के बयान का जिक्र है। इसमें लिखा है कि ‘बुश ने भी उसके साथ बलात्कार किया।’ दस्तावेज में पीड़ित से जुड़ी कुछ और बातें भी लिखी गई हैं, जिनमें उसने एक नाव पर हुई डरावनी घटनाओं का दावा किया। जॉर्ज डब्ल्यू. बुश 2001 से 2009 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे थे और उनके पिता जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश 1989 से 1993 तक राष्ट्रपति रहे थे। इन दस्तावेजों ये कहीं नहीं बताया गया है कि ‘जॉर्ज बुश 1’ कौन हैं। वहीं, नई रिलीज फाइल्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का 100 से ज्यादा बार जिक्र है। हालांकि ट्रम्प का ज्यादातर जिक्र FBI की लिस्ट में है। FBI ने इसे पिछले साल तैयार किया था। इसमें वे बातें दर्ज हैं, जो कुछ लोगों ने FBI को फोन करके ट्रम्प के खिलाफ कही थीं। ये आरोप ज्यादातर बिना किसी ठोस सबूत के हैं और सिर्फ फोन पर मिली जानकारियों पर आधारित हैं, जिनकी पुष्टि नहीं हो पाई है। एपस्टीन और बिल क्लिंटन के खिलाफ भी आरोपों का जिक्र दस्तावेज में आगे बताया गया है कि पीड़ित को माइकल मूर नाम का एक इंसान FBI की इमारत तक ले गया था। माइकल मूर को ‘ट्रू पंडित’ नाम की एक वेबसाइट से जुड़ा हुआ बताया गया है। इस वेबसाइट को फेक न्यूज फैलाने वाला माना जाता है। इसी दस्तावेज में जेफ्री एपस्टीन और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ भी आरोपों का जिक्र है। इसमें यह भी कहा गया है कि साल 2000 की एक नाव यात्रा में डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया भी मौजूद थे, जब वे उस समय शादीशुदा नहीं थे। हालांकि, दस्तावेज में यह भी साफ लिखा गया है कि पीड़ित ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत या गवाह नहीं दिए, जिनकी पुष्टि की जा सके।
[ad_2]
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर रेप का आरोप: एपस्टीन फाइल्स से खुलासा; इसमें 100 से ज्यादा बार ट्रम्प का भी नाम



