Karnal News: नशीली गोलियां बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]




करनाल। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की सीआईए दो शाखा ने नशीली गोलियां बेचने वाले कमालपुर गांव निवासी आरोपी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1200 नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बुटाना में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीआईए-दो प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस जांच अधिकारी रामनिवास कुमार की अध्यक्षता में टीम को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने एक दिन का रिमांड मंजूर किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर इस नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जाएगा। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: नशीली गोलियां बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार