AAP बोली–गैंगस्टर की बहन की शादी में पहुंचे सुखबीर बादल: धामी भी शामिल; पन्नू ने तस्वीरें जारी कर पूछा– क्या इनके सहारे वापसी करेंगे – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


आम आदमी पार्टी (AAP) ने गैंगस्टरों पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को घेरा। AAP नेता बलतेज पन्नू ने एक शादी के फोटो जारी कर सुखबीर बादल व धामी से सवाल किया। उन्होंने कहा कि जिस शादी में वह शामिल हुए थे, वह गैंगस्टर की बहन थी। पन्नू ने कहा कि उस गैंगस्टर की पुलिस को तलाश है। सुखबीर बादल साफ करें कि क्या वह गैंगस्टरों के माध्यम से अपनी सियासत में वापसी करना चाहते हैं। सुखबीर बादल गैंगस्टरवाद को उत्साहित कर रहे हैं। वह पंजाब के लोगों पर गैंगस्टरों का दबाव बनाकर अगले चुनाव में आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि धामी भी स्पष्ट करें कि वह SGPC प्रधान होने के नाते गैंगस्टरों के परिवारों के समागमों में जा रहे हैं या सुखबीर बादल के सिपाही होने के नाते। इस पर अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने पलटवार करते हुए कहा कि AAP की राजनीति अब इतनी नीचे गिर चुकी है कि वह बहन-बेटियों की शादी की तस्वीरें वायरल कर राजनीति कर रही है। पंजाबी हमेशा बेटियों के रखवाले कहलाते हैं। विस्तार से पढ़िए AAP नेता ने क्या कहा… अब जानिए कौन है अमृतपाल सिंह बाठ…

[ad_2]
AAP बोली–गैंगस्टर की बहन की शादी में पहुंचे सुखबीर बादल: धामी भी शामिल; पन्नू ने तस्वीरें जारी कर पूछा– क्या इनके सहारे वापसी करेंगे – Chandigarh News