{“_id”:”697d1c8f7bc43ce5bf055719″,”slug”:”teachers-trained-in-classroom-management-karnal-news-c-18-knl1018-835435-2026-01-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: शिक्षकों को कक्षा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:33 AM IST
तरावड़ी। प्रताप पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई के तहत दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण का विषय प्राथमिक गणित रखा गया, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण पद्धतियों को और अधिक प्रभावी बनाना, गणितीय अवधारणाओं को सुदृढ़ करना और कक्षा शिक्षण को रोचक व छात्र-केंद्रित बनाना था। रीमा मग्गो वर्मा ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों, व्यवहारिक गतिविधियों और कक्षा प्रबंधन विषयों पर जानकारी दी। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: शिक्षकों को कक्षा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण