पंचकूला में वर्क वीजा के नाम पर फ्रॉड, आरोपी गिरफ्तार: फर्जी जॉब लेटर और टिकट दिखा ₹9 लाख हड़पे, लुधियाना का रहने वाला – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंचकूला में विदेश भेजने के नाम पर हुए फ्रॉड का खुलासा करते हुए पंचकूला पुलिस ने एक शातिर फर्जी इमिग्रेशन एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने न्यूजीलैंड में वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक पंचकूला निवासी से करीब 9 लाख रुपये की ठगी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसे किसी जानकार के माध्यम से मनदीप नामक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। जिसने खुद को न्यूजीलैंड वर्क वीजा का एजेंट बताया था। जून 2023 में दोनों की मुलाकात हुई, जिसके बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर पीड़ित से जरूरी दस्तावेज हासिल कर लिए। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग प्रक्रियाओं और फीस का हवाला देकर विभिन्न समय पर पीड़ित से कुल 9 लाख रुपये वसूल लिए। फर्जी जॉब लेटर और टिकट दिखाए पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने उसे फर्जी जॉब लेटर और फर्जी हवाई टिकट भी दिखाए। लंबे समय तक झूठे आश्वासन देता रहा, लेकिन जब पीड़ित ने विदेश भेजने या पैसे लौटाने की बात कही तो आरोपी ने साफ मना कर दिया और संपर्क भी कम कर दिया। आरोपी ने अपना कार्यालय सेक्टर-17 सी, चंडीगढ़ में खोल रखा था, जिससे लोगों को उस पर भरोसा हो सके। लुधियाना का रहने वाला आरोपी शिकायत के आधार पर थाना चंडीमंदिर में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 120-बी और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इन्चार्ज योगविन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनदीप सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब (हाल किरायेदार मोहाली, पंजाब) को को गिरफ्तार किया। पहले से दर्ज हैं 4 मामले डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी मनदीप सिंह एक आदतन आरोपी है, जिसके खिलाफ पहले से ही पंचकूला और पंजाब में न्यूजीलैंड और कनाडा में वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 4 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले ऐसे फर्जी एजेंट युवाओं के सपनों से खेलते हैं, जो आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचाते हैं।

[ad_2]
पंचकूला में वर्क वीजा के नाम पर फ्रॉड, आरोपी गिरफ्तार: फर्जी जॉब लेटर और टिकट दिखा ₹9 लाख हड़पे, लुधियाना का रहने वाला – Panchkula News