[ad_1]
शाहाबाद। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में 31 जनवरी को जिले के उमरी में आयोजित होने वाले भव्य संत सम्मेलन के लिए शाहाबाद से 100 बसें रवाना होंगी। भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने शाहाबाद स्थित विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक बुलाई। इसमें कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गईं। सुभाष कलसाना ने बताया कि क्षेत्र से 100 से अधिक बसों का काफिला उमरी रवाना होगा जिसके लिए रूपरेखा तैयार कर ड्यूटी लगा दी गई है।
सुभाष कलसाना ने बताया कि इस सम्मेलन के लिए संत समाज और आम जनता में भारी उत्साह है। यह हरियाणा सरकार की एक अनूठी पहल है जिसके तहत सभी संतों, महापुरुषों और गुरुओं की जयंती प्रदेश स्तर पर मनाई जा रही है। कलसाना ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने कहा कि उमरी में बनने वाला संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास का स्मारक पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनेगा। इस स्मारक के निर्माण पर करीब 124 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी और यहां संत श्री गुरु रविदास जी की एक विशाल व भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
[ad_2]
सम्मेलन में शाहाबाद से रवाना होंगी 100 बसें : कलसाना


