[ad_1]
Last Updated:
Haryana Weather Live: जनवरी के आखिरी दिन भी हरियाणा में ठंड बरकरार है. नारनौल में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज हुआ. 31 जनवरी को बूंदाबांदी और 1 फरवरी को बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है. कोहरा, ठंडी हवाएं और खराब AQI लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं.
Haryana Weather Live: जनवरी का आखिरी दिन चल रहा है, लेकिन हरियाणा में ठंड अभी भी पीछा नहीं छोड़ रही. दिन के तापमान में थोड़ा इजाफा जरूर देखने को मिला है, फिर भी मौसम सामान्य से काफी ठंडा है. मौसम विभाग चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा के भिवानी जिले में सबसे अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला, जबकि सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ के नारनौल जिले में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 11°C है, अंबाला जिले का तापमान सुबह के समय 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अभी मौसम सुधरने वाला नहीं है. 31 जनवरी को बूंदाबांदी और 1 फरवरी को बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है.
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान 30 व 31 जनवरी को मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलने और अलसुबह व देर रात्रि कहीं-कहीं धुंध रहने की संभावना है. 30 जनवरी यानी आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके बाद 31 जनवरी को दक्षिणी हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में बूंदाबादी की संभावना है. दरअसल जनवरी के अंतिम दिनों में हरियाणा में कोहरे और ठंडी लहर का प्रकोप बना हुआ है, जिससे दृश्यता कम होने की स्थिति बनी है. यह कोहरा सुबह के समय खासकर 30-31 जनवरी को अधिक घना रह सकता है. इसके बाद 1 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं. इस दौरान अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में ज्यादातर हिस्सों पर तेज बारिश हो सकती है. वहीं मध्य एवं दक्षिणी हरियाणा में कई जगह बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.क्योंकि 1-2 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर झिड़कियों और हल्की गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन 3-5 फरवरी तक मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है. तापमान में हल्की बढ़त भी देखने को मिल सकती है.
AQI लेवल हुआ बदलाव
हरियाणा में लोगों को एक तरफ जा ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है तो दूसरी तरफ AQI लेवल भी लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा हैं. दरअसल aqi.in की मानें तो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में AQI लेवल 282 देखने को मिला है जबकि राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 290 दर्ज किया गया हैं.वही गुरुग्राम जिले में सुबह के समय AQI लेवल 262 देखने को मिल रहा है, जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 196 देखने को मिल रहा है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
[ad_2]




