[ad_1]
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात में डिनर के बाद सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में निगरानी में रखा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। आवश्यक मेडिकल जांच की जा रही हैं ताकि सांस लेने में तकलीफ के कारणों का पता लगाया जा सके। हालांकि इस बारे में अभी तक अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 4 पॉइंट में जानिए कौन हैं संजीव अरोड़ा… कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बिगड़ी थी तबीयत इससे पहले पजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की 18 जनवरी 2026 (रविवार) को अचानक तबीयत बिगड़ी थी। सुबह करीब 5 बजे उन्हें सीने में दर्द और सांस फूलने जैसी शिकायत हुई। शुरू में उन्हें पंचकूला के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां ECG आदि जांच हुई, फिर आगे की जांच के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी समेत जरूरी टेस्ट किए, जिनमें कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई, सभी रिपोर्ट्स सामान्य निकलीं। स्थिति स्थिर रहने के बाद उसी दिन दोपहर में छुट्टी मिल गई और वे घर लौट आए।
[ad_2]
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की तबीयत बिगड़ी: मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती; डिनर करते वक्त सांस लेने में दिक्कत आई थी – Mohali News

