Sirsa News: गुरु रविदास का प्रकाश पर्व 30 से Latest Haryana News

[ad_1]

649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में किया जाएगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चौहान नगर स्थित श्री गुरु रविदास धर्मशाला एवं प्रबंधक कमेटी की ओर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस बारे में प्रबंधन कमेटी ने बताया कि कार्यक्रम तीन चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में 30 जनवरी की रात 9 बजे से 12 बजे तक श्री सुखमणि साहिब का पाठ एवं कीर्तन दीवान का आयोजन किया जाएगा। दूसरे चरण में 31 जनवरी को सुबह 10 बजे भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में संगत भाग लेगी। तीसरे चरण में 1 फरवरी को प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर ‘गुरु का लंगर’ आयोजित होगा, जहां श्रद्धालुओं के लिए असीमित लंगर की व्यवस्था की गई है।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह, वार्ड पार्षद अलका रविंद्र बिंदु और वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता कुंवरवीर हिटलर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के ब्लॉक डबवाली अध्यक्ष भारत नाहर और पार्षद भारत भूषण भारती करेंगे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता लखविंदर सिंह कंडा और परमवीर जैन बतौर संयोजक उपस्थित रहेंगे।

[ad_2]
Sirsa News: गुरु रविदास का प्रकाश पर्व 30 से