- Hindi News
- Business
- TVS Motors Q3 Revenue Up 33% To ₹14,745 Cr; Sales Hit 15.44 Lakh Units
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रिजल्ट के बाद TVS मोटर्स का शेयर 5% चढ़कर 3,735 पर बंद हुआ है।
ऑटोमोबाइल कंपनी TVS मोटर्स को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 841 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 49% बढ़ गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 566 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
वहीं कंपनी के कमाई में 33% की बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में TVS मोटर्स ने 14,745 करोड़ रुपए की कमाई की है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 11,099 करोड़ रुपए थी। रिजल्ट के बाद TVS मोटर्स का शेयर 5% चढ़कर 3,735 पर बंद हुआ है।

TVS ने टू-व्हीलर सेल्स में रिकॉर्ड बनाया
- अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री: TVS ने इस तिमाही में रिकॉर्ड तोड़ सेल की है। कुल 2-व्हीलर और 3-व्हीलर की बिक्री 27% बढ़कर 15.44 लाख यूनिट्स रही, जो कंपनी के इतिहास में एक तिमाही की सबसे अधिक बिक्री है।
- इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ी: कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी है। EV की बिक्री में 40% की बढ़त देखी गई और यह 1.06 लाख यूनिट्स के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
- थ्री-व्हीलर और एक्सपोर्ट में तेजी: तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले दोगुनी (106%) से भी ज्यादा हो गई है। साथ ही, विदेशों में होने वाले एक्सपोर्ट में भी 35% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई है।

TVS के शेयर ने एक साल में 60% रिटर्न दिया
नतीजों के बाद TVS मोटर्स का शेयर आज (बुधवार, 28 जनवरी) को 4.68% बढ़कर 3,735 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में 4.50% चढ़ा है। वहीं, पिछले 6 महीने में यह 33.45% चढ़ा और एक साल में 20% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट-कैप 1.77 लाख करोड़ रुपए है।
1911 में बस सेवा से हुई थी TVS की शुरुआत
TVS एक मल्टीनेशनल बाइक मैन्युफैक्चरर कंपनी है। रेवेन्यू के मामले में यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी है। कंपनी की सालाना एवरेज एनुअल सेल 30 लाख से ज्यादा है।
हालांकि, इसकी मैन्यूफैक्चरिंग कैपेसिटी 40 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर की है। TVS भारत की दूसरी सबसे बड़ी एक्सपोर्टर भी है। कंपनी 60 से ज्यादा देशों में अपनी गड़ियां बेचती है।
TVS के फाउंडर टी. वी. सुन्दरम अयंगर ने 1911 में मदुरै की पहली बस सेवा से शुरुआत की और ट्रांस्पोर्टेशन बिजनेस में TVS नाम से कंपनी की स्थापना की, जिसके पास साउदर्न रोडवेज के नाम से ट्रकों और बसों का एक बड़ा बेड़ा था।
Source: https://www.bhaskar.com/business/news/tvs-motors-q3-results-revenue-jumps-33-percent-137062625.html



