[ad_1]
Last Updated:
हरियाणा के कैथल के नेशनल हाईवे-152 पर देवराज, उषा और सचिन की सड़क दुर्घटना में मौत से चिरंजीव कॉलोनी और पूरे शहर में शोक की लहर है. पुलिस जांच जारी है. 15 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी के बाद यह परिवार घर लौट रहा था और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया.
कैथल. हरियाणा के कैथल जिले के कुरुक्षेत्र रोड स्थित नेशनल हाईवे-152 के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों की पहचान चिरंजीव कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय देवराज, उनकी पत्नी 72 वर्षीय उषा और 45 वर्षीय बेटे सचिन के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार देवराज का शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में किसी बीमारी का इलाज चल रहा था. सोमवार को वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ इलाज करवाकर कार से कैथल लौट रहे थे. जैसे ही उनकी कार नेशनल हाईवे-152 के नजदीक पहुंची, अचानक सामने एक पशु आ गया. चालक के संभलने से पहले ही कार पशु से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
चिरंजीव कॉलोनी के राजीव ने बताया कि उनके पिता देवराज का शाहबाद के अस्पताल में टांगों में सूजन के चलते इलाज चल रहा था और 15 दिन बाद छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार शाम को घर लौट रहे थे. उनका भाई सचिन उन्हें लेने गया था और कार में कुल चार लोग सवार थे. इसमें एक 19 साल का लड़का घायल है.
अचानक पशु के सामने आने के कारण हादसा
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया.सदर थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह हादसा अचानक पशु के सामने आने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.
उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.इस हृदयविदारक घटना से चिरंजीव कॉलोनी सहित पूरे शहर में मातम पसरा हुआ है. पड़ोसी और परिजन सदमे में हैं. एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]




