[ad_1]
Haryana Weather Live: समूचे उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने करवट ले ली है ओर कहीं बर्फबारी हो रही है तो कहीं बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में तेजी से एक बार फिर तापमान गिरता हुआ नजर आ रहा है, जिसके कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई है. हरियाणा मे कल यानी 27 जनवरी को कई जिलों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे थे, जिसमें भिवानी, करनाल, पानीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, नारनौल, अंबाला, यमुनानगर और झज्जर शामिल रहे. इस दौरान ओलावृष्टि से भिवानी, रोहतक, हिसार, यमुनानगर में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई थी और इससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा. बता दें कि कल यानी 27 जनवरी को हरियाणा के करनाल जिलें में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि सबसे कम तापमान हरियाणा के गुरुग्राम जिले में देखने को मिला, जहां सबसे कम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. वहीं कल इन जिलों में भी बारिश देखने को मिली, जहां सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पंचकूला, नूंह ओर फरीदाबाद शामिल रहे. हरियाणा में आज सुबह का तापमान 12°C है, जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है,ओर हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 100% है,जबकि हवा की गति 2km/h रहेगी.
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल आज यानि 28 जनवरी को मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिसमें ठंड के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 1 फरवरी से फिर से बारिश होगी, क्योंकि 31 जनवरी को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस के चलते फिर से बारिश के आसार होंगे. इस दौरान तापमान का कम रहना किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा और फसलों के लिए सोना बनेगी ये ठंड. ऐसे में बारिश के बाद 29 और 30 जनवरी को मौसम कुछ हद तक शुष्क और ठंडा रहने का अनुमान है. IMD की घने कोहरे और कोल्ड वेव की संभावनाएं बनी हुई है. इस दौरान खेतों और ग्रामीण इलाकों में तरल रसायन जमने की वजह से फसलों और सड़कों पर पाला और कोहरा देखा जा सकता है. आईएमडी की मानें तो 31 जनवरी को मौसम मुख्य रूप से ठंडा और अपेक्षाकृत साफ रहेगा, लेकिन रात को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस के चलते फिर से मौसम में बदलाव आएगा. इससे बारिश की संभावना फिर से बन रही है. 1 फरवरी को बादल छाने और बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना है. वहीं 2-3 फरवरी को मौसम ठंडा रहेगा, लेकिन अपेक्षाकृत स्थिर रहने की संभावना है. 1 और 2 फरवरी को हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना का संकेत भी मौसम विशेषज्ञों ने दिया है, जिससे कुछ इलाकों में ओले-बारिश का असर देखा जा सकता है.
AQI लेवल में हुआ बदलाव
हरियाणा में ठंड के साथ बारिश का बोलबाला देखने को मिला है, जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है. वहीं अब aqi.in की मानें तो राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 194 देखने को मिल रहा है, जबकि गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 216 दर्ज किया गया है. वहीं ऐसे में फरीदाबाद जिले में सुबह के समय AQI लेवल 179 देखने को मिल रहा है, जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 198 दर्ज किया गया है.
[ad_2]

