पंजाब में आज सभी स्कूलों की छुट्टी: CM बोले-राजधानी छीनने की कोशिशें; बठिंडा में MLA-नगर कौंसिल अध्यक्ष भिड़े, चंडीगढ़ में 2000 कैमरे लगेंगे – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब में आज (27 जनवरी को) सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 77वें गणतंत्र दिवस पर सीएम ने इसका ऐलान किया। इसके साथ ही भगवंत मान ने कहा कि पंजाब से उसकी राजधानी छीने जाने की कोशिशें हो रही हैं। बंटवारे के बाद पहले पंजाब यूनिवर्सिटी होशियारपुर में थी, जो बाद में चंडीगढ़ चली गई। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि इतनी कुर्बानियों के बावजूद पंजाब के पास अपनी राजधानी नहीं है। इसे रोजाना छीनने की कोशिश की जाती है। यह बयान मुख्यमंत्री ने होशियारपुर में दिया। सीएम ने कहा कि पंजाब को उसकी राजधानी चंडीगढ़ दिलाने के लिए सरकार पूरी ताकत लगाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब देश का ऐसा राज्य है, जिसका अपना हाईकोर्ट नहीं है। छोटे-छोटे राज्यों के अपने हाईकोर्ट हैं। गैंगस्टरों को सीएम की चेतावनी सीएम भगवंत मान ने गैंगस्टरों को सुधरने के लिए कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर जुर्म की दुनिया छोड़ दें, वर्ना उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। गैंगस्टरों को शह और मदद देने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई चल रही है। इसके लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 98991-0002 जारी किया है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी, मानवता-बलिदान, सिक्खी का संदेश​​​​​​​ गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब की झांकी भी शामिल रही। यह झांकी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित थी, जिसमें मानवता, बलिदान और सिख सिद्धांतों का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झांकी की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश-विदेश में लोगों को गुरु साहिब के जीवन के बारे में जानने का अवसर मिला। परेड के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाथ हिलाकर पंजाब की झांकी का अभिवादन किया। गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ झांकी के बारे में जानकारी लेती नजर आईं। बठिंडा में कुर्सी को लेकर आप MLA-नगर कौंसिल अध्यक्ष भिड़े बठिंडा के मौड़ मंडी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। आम आदमी पार्टी के विधायक सुखबीर सिंह मैसरखाना और नगर परिषद अध्यक्ष करनैल सिंह के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बहस और धक्का-मुक्की दिखाई दे रही है। आरोप है कि इस दौरान विधायक ने अध्यक्ष के बेटे को थप्पड़ भी मारा। विवाद के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष करनैल सिंह ने दावा किया कि वह 30 लाख रुपए लेकर प्रधान बने हैं। मामला बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। SHO तरनदीप ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। लुधियाना में AAP नेताओं ने किया गणतंत्र दिवस समारोह का बहिष्कार लुधियाना के खन्ना में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। AAP नेताओं का आरोप है कि कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध के पीए महेश कुमार और अन्य नेताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। कुर्सियां न मिलने से नाराज नेता कार्यक्रम से बाहर चले गए। उधर, मोगा की अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान NCC विंग की दो छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनमें कोट इसे खां के हेमकुंट स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा नवजोत कौर और नवदीप कौर शामिल हैं। मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां के संबोधन के दौरान परेड के इंतजार में खड़ी छात्राएं अचानक गिर पड़ीं। चंडीगढ़ में लगेंगे 2 हजार सीसीटीवी कैमरे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। यहां चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद ने झंडा फहराया। उन्होंने बताया कि साल 2025 में चंडीगढ़ पुलिस ने देश का सबसे तेज इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम हासिल किया, जो औसतन 5.6 मिनट रहा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए ‘सड़क सहयात्री – सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’ योजना के तहत नई क्विक रिस्पॉन्स मोटरसाइकिलें शुरू की गई हैं। इसके अलावा मनीमाजरा और आईटी पार्क में नए पुलिस थाने बनाए जाएंगे। शहर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए करीब 2 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

[ad_2]
पंजाब में आज सभी स्कूलों की छुट्टी: CM बोले-राजधानी छीनने की कोशिशें; बठिंडा में MLA-नगर कौंसिल अध्यक्ष भिड़े, चंडीगढ़ में 2000 कैमरे लगेंगे – Mohali News