[ad_1]
.
पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर गणतंत्र दिवस समारोह की रही। जिसमें CM भगवंत मान ने गैंगस्टरों को सुधरने की वॉर्निंग दी। CM ने ड्रग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। इसके बाद स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया।
दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें
1. पंजाब CM ने ड्रग हेल्पलाइन नंबर जारी किया
देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब CM भगवंत मान ने होशियारपुर में तिरंगा फहराया। इसके बाद CM मान ने कहा- गैंगस्टर जुर्म की दुनिया से बाहर आ जाएं। उन्हें सख्त चेतावनी दी जाती है, वर्ना गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। उनको शह और मदद देने वाले भी नहीं बख्शे जांएगे। नशे के खिलाफ आर-पाई की लड़ाई चल रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 98991-0002 जारी किया (पढ़ें पूरी खबर)
2. दिल्ली में कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भव्य परेड निकाली गई। इस दौरान इसमें पंजाब की झांकी भी नजर आई। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हाथ हिलाकर झांकी का अभिवादन किया। वहीं गणतंत्र दिवस समारोह की चीफ गेस्ट यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी सहयोगी से झांकी के बारे में जानकारी लेती दिखीं। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आए (पढ़ें पूरी खबर)
3. अटारी बॉर्डर पर दिखा BSF जवानों का जोश, निहंगों का गतका

अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर 77वें गणतंत्र दिवस पर रिट्रीट सेरेमनी में BSF जवानों का जबरदस्त जोश दिखा। इस दौरान जवानों ने परेड की। वहीं निहंगों ने यहां गतका किया। इसके अलावा युवाओं ने भी करतब दिखाए। रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे। जो हाथ में तिरंगा लिए हुए थे (पढ़ें पूरी खबर)
4. चंडीगढ़ में 2 हजार CCTV कैमरे लगेंगे, स्कूलों में छुट्टी

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। यहां चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद ने झंडा फहराया। चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने 2025 में देश का सबसे तेज इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम हासिल किया, जो औसतन 5.6 मिनट रहा। शहर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए करीब 2 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर)
5. बठिंडा में कुर्सी को लेकर आप MLA-नगर कौंसिल अध्यक्ष भिड़े

बठिंडा के मौड़ मंडी में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) समारोह के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना और नगर परिषद अध्यक्ष करनैल सिंह के बीच जमकर कहासुनी हुई। आरोप है कि इस दौरान विधायक ने अध्यक्ष के बेटे को थप्पड़ तक मार दिया। गुस्साए नगर कौंसिल के अध्यक्ष करनैल सिंह ने यहां तक कह दिया कि वह 30 लाख रुपए लेकर प्रधान बने हैं।(पढ़ें पूरी खबर)
क्राइम की खबरें..
6. गुरदासपुर में आसमान में दिखी संदिग्ध वस्तु, पुलिस-मिलिट्री हाई अलर्ट पर

गुरदासपुर में आधी रात को संदिग्ध वस्तु दिखी। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लोगों ने शक जताया कि ये ड्रोन हो सकता है। इसके बाद तुरंत BSF को भी बुलाया गया। इसके बाद पुलिस और BSF मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। यहां भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है (पढ़ें पूरी खबर)
7. पटियाला में हेड कॉन्स्टेबल की हत्या, 2 कातिल पकड़े गए

पटियाला में 26 जनवरी की परेड में शामिल होने से पहले पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी गई। यह हत्या नाभा में हुई। जिसके बाद पटियाला पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस मुलाजिम का परिवार कत्ल से भड़क गया। उन्होंने सोमवार को कॉन्स्टेबल का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद SSP पटियाला वरूण शर्मा मौके पर पहुंचे और उनसे बात की। (पढ़ें पूरी खबर)
8. चंडीगढ़ की ड्रग क्वीन पर शिकंजा, 3 पर PITNDPS एक्ट लगाया

चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रग्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए 3 ड्रग पैडलर पर प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंसिज (PITNDPS) एक्ट लगा दिया है। इनमें मनीमाजरा का रामकृष्ण, सेक्टर 45 का दिशांत मित्तल और डड्डूमाजरा कॉलोनी की ड्रग्स क्वीन बाला शामिल है। रामकृष्ण पर 9, दिशांत पर भी 9 और बाला पर 36 केस दर्ज हैं, जिनमें से 24 अकेले नशे से जुड़े हैं। इन तीनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
9. फाजिल्का में गुरुद्वारे के पाठी के घर पर हमला

फाजिल्का में मामूली विवाद के बाद गुरुद्वारे के पाठी के घर पर ईंटों और लाठियों से हमला कर दिया गया। इस दौरान एक युवती घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाठी प्रकाश सिंह ने बताया कि हमलावर उसके पड़ोसी हैं, जिनके 2 मेंबर जेल में हैं। उन्हें पुलिस ने नशे के केस में पकड़ा है। आरोपियों को शक था कि उसकी मुखबिरी पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा। इसकी CCTV फुटेज भी सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर)
ये खबर जरा हटके
लुधियाना में 15 साल से पेट में पथरी लिए घूमता रहा बुजुर्ग

लुधियाना में एक 92 साल के बुजुर्ग के पेट से डॉक्टरों ने 85MM की पथरी निकाली है। ये पथरी यूरिन ब्लेडर में थी। जिसका आकार फूल जैसा है। बुजुर्ग पेट में दर्द और यूरिन पास न होने की दिक्कत के बाद अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग का यूरिन ब्लेडर पूरी तरह से भरा था और वो किसी भी समय फट सकता था। वह 15 साल से पेट में पथरी लेकर जी रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर…)
(कल की 10 बड़ी खबरों के लिए शाम 6 बजे जरूर देखें, पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें)
[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें: स्कूलों में छुट्टी; CM मान की गैंगस्टरों को वॉर्निंग; ₹30 लाख का कौंसिल प्रधान; ड्रग क्वीन गिरफ्तार – Punjab News


