जन्मदिन पर पंचकूला मनसा देवी गोधाम पहुंचे CM नायब सैनी: पत्नी सुमन सैनी भी साथ, पूजा कर उतारी गाय की आरती, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी रविवार को अपने जन्मदिन पर पंचकूला पहुंचे। पंचकूला के माता मनसा देवी गोधाम में पत्नी सुमन सैनी के साथ पहुंचकर उन्होंने गाय की आरती उतारी व पूजा पाठ किया। इसके साथ ही उन्होंने गायों को अपने हाथ गुड़ भी खिलाया।
पंचकूला में सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी मंदिर के दर्शन किए, जहां उन्होंने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित विशेष यज्ञ और हवन में भी भाग लिया। इससे पहले उन्होंने गोधाम का दौरा कर वहां पर गौ दान भी किया।
56वां जन्मदिन मना रहे हैं सीएम सैनी नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को हुआ था और उन्होंने आज अपना 56वां जन्मदिन मनाया है। माता मनसा देवी के प्रति सीएम अटूट आस्था रखते हैं, वे हर नवरात्र के पहले दिन ही यहां पर दर्शन करने के लिए पहुंच जाते हैं। माता मनसा देवी प्रांगण में सीएम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ad_2]
जन्मदिन पर पंचकूला मनसा देवी गोधाम पहुंचे CM नायब सैनी: पत्नी सुमन सैनी भी साथ, पूजा कर उतारी गाय की आरती, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद – Panchkula News