[ad_1]
शाहाबाद। कस्बे से मुलाना की ओर जा रहे एक कैंटर में अचानक रावा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने भीषण आग लग गई। कैंटर धूं-धूं कर जलने लगा और कुछ मिनटों में पूरी तरह खाक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंटर सामान्य गति से जा रहा था कि इंजन से घना धुआं उठा और पलभर में लपटें भड़क उठी। चालक ने तुरंत कैंटर को सड़क किनारे रोका और परिचालक के साथ कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कैंटर में कोई अन्य यात्री नहीं था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कैंटर के केबिन का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था। हादसे के कारण सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए ठप रहा।
चालक ने बताया कि आग इंजन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।
[ad_2]
Kurukshetra News: शाहाबाद से मुलाना जा रहे कैंटर में लगी भीषण आग



