{“_id”:”6973d410ae5a1320b606f7fe”,”slug”:”subhash-chandra-boses-courage-and-dedication-to-the-nation-are-incomparable-chairman-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-150538-2026-01-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सुभाषचंद्र बोस का साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण अतुलनीय : चेयरमैन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:33 AM IST
चरखी दादरी। आजाद हिंद फौज के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन बख्शी राम सैनी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने नेताजी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण अतुलनीय है। नेताजी का नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज भी युवाओं में देशभक्ति का जज्बा भर देता है। विदेशी धरती पर आजाद हिंद फौज का गठन करना उनके अदम्य साहस का प्रतीक था।
Trending Videos
[ad_2]
सुभाषचंद्र बोस का साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण अतुलनीय : चेयरमैन