Ambala News: पुरानी रंजिश में जिम से लौट रहे युवक पर रॉड, हॉकी, पंच और डंडों से हमला Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। दुखेड़ी गांव के एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते करीब 15 से 16 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड, हॉकी, पंच व डंडों से विशाल चौहान (26) को बुरी तरह पीटा। पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए एक घर में घुसा तो आरोपियों ने वहां घुसकर भी उस पर एक के बाद एक वार किए। गंभीर हालत में युवक को नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती कराया गया है। थाना पड़ाव पुलिस ने विशाल चौहान की तहरीर पर नवदीप, रोहित, केशव, भानु पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Trending Videos

रेलवे फाटक पर घात लगाकर बैठे थे हमलावर

दुखेड़ी गांव निवासी विशाल चौहान (26) ने बताया कि वह मोहड़ा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार सुबह 6:30 बजे वह अपने दोस्तों रजत, सुशील व आर्यन के साथ जिम करने गांव मोहड़ा गया था। जब वे जिम के बाद लौट रहे थे तो मोहड़ा रेलवे फाटक बंद था। जैसे ही वे बाबा खेड़ा वाली सड़क पर पहुंचे तो पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही नवदीप, रोहित, केशव, भानू ने अपने 10-12 नकाबपोश साथियों के साथ उनका रास्ता रोक लिया। सिर व टांगों पर लोहे की रॉड व पंच से वार किया। जाते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उनकी 2022 में भी झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया है। मारपीट में वह हाथों को सिर पर नहीं रखता तो उसकी जान जा सकती थी।

[ad_2]

Source link