[ad_1]
नारायणगढ़। उपमंडल कार्यालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में शिकायतों का अंबार लगा रहा जोकि पेंशन सहित परिवार पहचान पत्र से संबंधित थीं। एसडीएम शिवजीत भारती ने शिविर में आए नागरिकों की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुना, बल्कि मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के कड़े निर्देश भी दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पेंशन और पीपीपी की त्रुटियों से परेशान लोग
शिविर में सबसे ज्यादा मामले परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) और वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित पहुंचे। हसनपुर गांव की सुरेखा देवी ने पीपीपी में आयु संबंधी गलती सुधारने और रुकी हुई पेंशन चालू करवाने की गुहार लगाई, वहीं लखनौरा गांव के शकूर और वार्ड नंबर 10 के ओम प्रकाश ने भी पेंशन शुरू करवाने की मांग रखी। पीपीपी में आय अधिक दर्ज होने की समस्या को लेकर रसौर गांव के राजकुमार, गनौली की बचनी देवी, घडौली की सुनीता और नगौली गांव की मनजीत ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसी प्रकार हुसैनी गांव निवासी निरंजन दास ने बताया कि उनके पीपीपी में किसी अन्य व्यक्ति की गाड़ी दर्ज कर दी गई है, इसकी वजह से उनका बीपीएल कार्ड नहीं बन पा रहा।
[ad_2]
Source link


