[ad_1]
पंचकूला शहर में तेज आंधी के कारण पेड़ टूटकर बिजली केबल पर गिर गए। जिसके कारण आधे से ज्यादा शहर में सुबह करीब 5 बजे से ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। ब्लैक आउट के कारण शहर के लोगों को काफी परेशानी आ रही है। सेक्टर-11 में दो जगहों पर पेड़ टूटे हुए हैं। सेक्टर 23 में भी तीन जगह पर पेड़ बिजली केबल पर गिर गए। जिसके कारण आसपास के एरिया की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। शहर के सेक्टर-11, 12, 13, 14, 23, 25 व 31 में करीब आठ घंटे से नौ घंटे से बिजली सप्लाई बाधित है। माैसम खराब होने के कारण बादल छाए हुए हैं और दिन के समय भी भीड़-भाड़ वाली मार्केट में अंधेरा छाया हुआ है। लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही पंचकूला में सुबह से बत्ती गुल होने के कारण दुकानदारों व आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अलसुबह से ही रह-रहकर बारिश भी हो रही है। वहीं तेज हवाओं ने भी जनजीवन प्रभावित कर दिया है।
व्यवस्था बनाने में लगी टीमें बिजली निगम के एसडीओ रोहित ने बताया कि उनकी टीमें सुबह से ही व्यवस्था बनाने में लगी हुई हैं। लेकिन लाइन चालू करते ही बार-बार फॉल्ट आ रहे हैं। फिर से उन्हें ढूंढ़कर दूर करने का प्रयास चल रहा है। उम्मीद है कि अगले एक से दो घंटे में सभी जगह सप्लाई सुचारू हो जाएगी।
[ad_2]
पंचकूला में तेज आंधी से तार टूटे, ब्लैकआउट: 9 घंटे से आधे शहर की बत्ती गुल, एसडीओ बोले- बार-बार फॉल्ट लग रहा – Panchkula News


