Latest Entertainment News अलका याग्निक-कुमार सानू का गाना, जिसने हर किसी को याद दिलाया पहला प्यार, रूह को सुकून देती है 7.15 मिनट की धुन

[ad_1]

homevideos

अलका याग्निक-कुमार सानू का गाना, जिसने हर किसी को याद दिलाया पहला प्यार

 

नई दिल्ली. ‘पहली पहली बार मोहब्बत की है’ बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर रोमांटिक गाना है. इसे सुनते ही 90 के दशक का रोमांस और मासूमियत आंखों के सामने आ जाती है. साल 1999 में आई फिल्म ‘सिर्फ तुम’ का यह गाना आज भी फर्स्ट लव या पहले प्यार का अहसास कराने वाले सबसे बेहतरीन गानों में से एक माना जाता है, संजय कपूर और प्रिया गिल पर फिल्माया गया यह गाना सादगी और खूबसूरती का एक परफेक्ट मेल है. इस गाने को अपनी मखमली आवाज से सजाया है कुमार सानू और अलका याग्निक की एवरग्रीन जोड़ी ने. नदीम-श्रवण का शानदार संगीत और समीर के लिखे बोल ऐसे हैं कि सुनते ही इंसान पुरानी यादों में खो जाए. गाने में जिस तरह से एक प्रेमी अपनी पहली मोहब्बत के डर, उलझन और खुशी को बयां करता है, वो हर किसी को अपने स्कूल या कॉलेज के दिनों की याद दिला देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]
अलका याग्निक-कुमार सानू का गाना, जिसने हर किसी को याद दिलाया पहला प्यार, रूह को सुकून देती है 7.15 मिनट की धुन