Ambala News: सात दिन की रिमांड में सौरभ और आकाश से कार बरामद, जेल भेेजे Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Fri, 23 Jan 2026 02:01 AM IST




अंबाला। बलदेव नगर थाने में 10 जनवरी को कार खड़ी करने के बाद धमाका करने के प्रयास मामले में फिरोजपुर से पकड़े गए आरोपी सौरभ व आकाश दोनों भाइयों को एसआईटी ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Trending Videos

वीरवार को एसआईटी ने दोनों आरोपियों को सात दिन के रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया था। आरोपी से रिमांड के दौरान पुलिस ने फिरोजपुर से पंजाब नंबर की वरना कार भी बरामद की है जिस पर बलदेव नगर थाने में धमाका करने की साजिश को अंजाम देने के लिए दोनों भाई अंबाला आए थे। इसी गाड़ी के जरिये वह वापस फिरोजपुर आए थे। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपी पटियाला निवासी कर्मजीत, जम्मू निवासी रमन, फिरोजपुर निवासी आकाश व सौरभ को काबू किया है। सभी आरोपियों के तार पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी से जुड़े होने की जांच की जा रही है। सिग्नल एप के जरिये ही वह आरोपियों के संपर्क में आया था। उन्हें रुपयों का लालच देकर बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहता था। संवाद

[ad_2]

Source link