Rohtak News: मेडिकल सर्विस सेंटर ने सुभाष चंद्र बोस को याद किया Latest Haryana News

[ad_1]


11-नेताजी सुभाष बोस की जयंती पर सभा में शामिल पीजीआई के विद्यार्थी। एमएससी



रोहतक। पीजीआई विद्यार्थियों के मेडिकल सर्विस सेंटर (एमएससी) की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वीरवार को संस्थान के डॉक्टर हॉस्टल में सभा का आयोजन किया गया। सभा में नेताजी के वर्तमान स्वास्थ्य सेवा तंत्र का हिस्सा होने पर इनमें व्याप्त असमानता, पहुंच की कमी व अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के रुख पर चर्चा की गई। मेडिकल सर्विस सेंटर के सचिव डॉ. सचिन ने कहा कि नेताजी की आजाद हिंद फौज में छोटे-बड़े, पुरुष-महिला का कोई भेदभाव नहीं था। सभी ने नेताजी को श्रद्धांजलि देकर राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने का संकल्प लिया। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: मेडिकल सर्विस सेंटर ने सुभाष चंद्र बोस को याद किया