[ad_1]
रोहतक। फरवरी में होने वाली दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा व अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी प्रत्येक विषय अनुसार समय-सारणी तैयार करें जिससे हर विषय की तैयारी निश्चित समयानुसार हो सके। पाठ्यक्रम अनुसार विद्यार्थियों को पाठों की तैयारी करनी चाहिए ताकि अंकों के अनुसार ही पाठ पढ़कर उतनी ही मेहनत की जाए जितनी उस विषय विशेष को चाहिए।
यह कहना है राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरेंटी की हिंदी प्रवक्ता संगीता हुड्डा का। संगीता हुड्डा कहती हैं कि 10वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा को लेकर अध्ययन एवं अध्यापन दोनों ही सक्रिय हो चले हैं।
विद्यार्थियों में उत्साह, बेचैनी, व्यस्तता की बहुलता है। दसवीं के छात्र पहली बार बोर्ड की परीक्षा देंगे। उन्हें हरियाणा बोर्ड की साइट पर उपलब्ध पूर्व प्रश्न-पत्रों को भी दोहराना जाना चाहिए जिससे छात्रों को यह ज्ञात हो सके कि किस प्रश्न-पत्र को कैसे हल करना है और किस प्रश्न पर अधिकतम एवं न्यूनतम कितना समय लगाना है।
इसके लिए पाठ्य-पुस्तकों का गहराई से अध्ययन करें। बार-बार पाठों की दोहराई करें व अपने अध्यापकों का मार्गदर्शन लें।
40 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों से मिलते हैं 40 अंक
शिक्षिका संगीता हुड्डा का कहना है कि परीक्षा में निबंधात्मक 3 प्रश्न आते हैंं जिनमें प्रत्येक के 5 अंक मिलते हैं। लघु उत्तरीय 5 प्रश्न आते हैं जिनमें प्रत्येक के 3 अंक, अति लघु उत्तरीय 5 प्रश्न में प्रत्येक के 2 अंक मिलते हैं। वस्तुनिष्ठ 40 प्रश्न आते हैं जिनमें प्रत्येक का 1 अंक मिलता है। इसलिए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सभी विकल्प ध्यानपूर्वक पढ़ें। अगर विद्यार्थी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को ध्यान पूर्वक पढ़ेगा और पेपर करके आएगा को पास होने के लिए 33 से अधिक अंक भी प्राप्त कर सकेगा।
आसान पाठों की बार-बार दोहराई करें
संगीता हुड्डा ने कहा कि दसवीं कक्षा के आसान पाठ जैसे-माता का आंचल, नेताजी का चश्मा, बालगोबिन भगत व व्याकरण संबंधी प्रश्नों की बार-बार दोहराई करें। पर्यायवाची शब्द, मुहावरे, दोहे-चौपाई, अलंकार जैसे आसान विषयों की नियमित दोहराई करें। कठिन पाठ जैसे-नौबतखाने में इबादत, संस्कृति, मैं क्यों लिखता हूं आदि पर कमजोर विद्यार्थी अधिक समय न लगाएं। काव्य खंड की कविताओं का सार बार-बार दोहराएं। परीक्षा से पहले भी कम से कम तीन बार पूरे पाठ्यक्रम की दोहराई करें।
[ad_2]
Rohtak News: माता का आंचल, नेताजी का चश्मा, बालगोबिन भगत व व्याकरण संबंधी प्रश्न बार-बार पढ़ें




