[ad_1]
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेज) में शिक्षण स्टाफ की नियुक्तियों और सरकारी फंड के दुरुपयोग को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में राम मनोहर नामक व्यक्ति ने चंडीगढ़ प्रशासन के प्रशासक, चीफ सेक्रेटरी और टेक्नीकल एजुकेशन सेक्रेटरी को शिकायत भेजकर जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पेक के कुछ अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी करते हुए शिक्षकों की अस्थायी नियुक्तियों में मनमानी की। आरोप लगाया कि 19 दिसंबर 2025 को सभी कॉन्ट्रेक्ट फैकल्टी को हटाने के बाद उन्हीं पदों पर दोबारा अस्थायी नियुक्तियां की गईं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई और सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अस्थायी कर्मचारियों को दिए गए आवास नियमों के खिलाफ खाली कराए गए। एक अधिकारी को अवैध कार्य करने से मना करने पर नौकरी से हटाया गया और उनका आवास भी सील कर दिया गया। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा आरोप है कि एक अधिकारी को ऐसे पदों की जिम्मेदारी दी गई, जिनके लिए वह योग्य नहीं हैं। टीईक्यूआईपी-3 योजना बंद होने के बावजूद उससे जुड़े कर्मचारियों को वेतन दिए जाने की भी शिकायत की गई है।
[ad_2]
Chandigarh News: पेक में नियुक्तियों और फंड दुरुपयोग पर गंभीर आरोप, प्रशासन से जांच की मांग


