Ambala News: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सैनी धर्मशाला में लगेगा रक्तदान शिविर Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Fri, 23 Jan 2026 01:49 AM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

नारायणगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन को इस बार सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 25 जनवरी को सैनी धर्मशाला में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन होगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अंबली ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हवन से होगी, इसमें मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर चलेगा। संदीप सैनी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और यह मुख्यमंत्री के जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। शिविर में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित सामाजिक संगठन हिस्सा लेंगे।

[ad_2]

Source link