[ad_1]
Last Updated:
टीवी एक्टर करण पटेल एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं. अब वह रियलिटी शो ‘द 50’ में अपना दम दिखाते नजर आएंगे. लंबे समय तक स्क्रीन से दूर रहने के बाद जब उनसे करियर में आए ब्रेक को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत ही संजीदगी से जवाब दिया. करण का कहना है कि वह रुके नहीं थे, बल्कि इस समय का उपयोग खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर बनाने में कर रहे थे.
नई दिल्ली. ‘कस्तूरी’, ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे ब्लॉकबस्टर सीरियल्स के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले करण पटेल अब एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वह जल्द ही रियलिटी शो ‘द 50’ में एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं. इस शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. करण पटेल ने साफ किया कि वह इसे अपने करियर का कोई ब्रेक नहीं मानते, बल्कि उनके लिए यह खुद को नए नजरिए से तराशने और लाइफ में कुछ नया सीखने का एक बेहतरीन जरिया है.
आईएएनएस के साथ इंटरव्यू के दौरान ‘द 50’ को लेकर जब करण पटेल से सवाल पूछा गया कि क्या वह इसे अभिनय से दूरी के तौर पर देखते हैं, तो उन्होंने कहा, ‘यह मेरे करियर का रीइन्वेंशन फेज है. मैं रुका नहीं हूं, बल्कि मैं खुद को नया बना रहा हूं. नए फॉर्मेट्स में काम करना खुद को चुनौती देने जैसा है. कुछ अलग करने की चाह मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. मेरे लिए ‘द 50′ किसी रास्ते से भटकना नहीं, बल्कि उसी सफर का हिस्सा है, जो मुझे आगे ले जा रहा है.’
View this post on Instagram
[ad_2]
‘द 50’ में धमाल मचाएंगे करण पटेल, करियर ब्रेक पर दिया जवाब, कहा- मैं रुका नहीं हूं, बल्कि खुद को नया बना रहा हूं



