[ad_1]
सांपला क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची से 50 साल के पड़ोसी ने दुष्कर्म किया है। जिस समय बच्ची से दुष्कर्म किया गया, वह गली में खेल रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को बच्ची की सीडब्ल्यूसी में काउंसिलिंग कराई गई।
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि 17 जनवरी को वह पति के साथ पीजीआई गई हुई थी। उनकी पांच साल की बेटी गली में खेल रही थी। तभी पड़ोस की महिला का फोन आया। बोली-पड़ोसी व्यक्ति उसके निजी अंगों में अंगुली से गलत काम कर रहा था। उसने बच्ची को छुड़वाया।
[ad_2]
50 साल के शख्स ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म: गली में खेल रही थी मासूम, माता-पिता गए थे अस्पताल




