[ad_1]
डिफेंडिंग चैंपियन मैडिसन कीज और वर्ल्ड नंबर-16 जाकुब मेंसिक और नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। गुरुवार को जॉन केन एरीना में खेले गए विमेंस सिंगल्स मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज ने अपनी हमवतन ऐशलिन क्रूगर को 6-1, 7-5 से हराया। कीज ने पहला सेट आसानी से जीता, लेकिन दूसरे सेट में वह 2-5 से पीछे चल रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। जोकोविच ने फ्रांसेस्को मैस्ट्रेल्ली को हराया
मेलबर्न में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में रिकॉर्ड 10 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर का मुकाबला आसानी से जीत लिया। चौथी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने इटली के फ्रांसेस्को मैस्ट्रेल्ली को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से हराया। पहले सेट में संघर्ष, फिर पूरा दबदबा
जोकोविच को पहला सेट जीतने के लिए 7 सेट पॉइंट लगाने पड़े और 47 मिनट में उन्होंने यह सेट अपने नाम किया। इसके बाद मुकाबले पर उनका पूरा नियंत्रण रहा। बेसलाइन रैलियों में उन्होंने लगातार बढ़त बनाई और सर्विस में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ जोकोविच अब ग्रैंड स्लैम स्तर पर 400 मैच जीत से सिर्फ एक कदम दूर है। अगर वह अपना अगला मैच जीतते हैं,तो वह ग्रैंड स्लैम इतिहास में 400 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अब उनका अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के वान डे जैंड्सचुल्प या चीन के शांग जुनचेंग से हो सकता है। खास बात यह है कि वान डे जैंड्सचुल्प ने पिछले साल इंडियन वेल्स में जोकोविच को हराकर सबको चौंका दिया था।
जबकि जोकोविच का संभावित क्वार्टरफाइनल मुकाबला इटली के लोरेंजो मुसैटी से हो सकता है, जबकि सेमीफाइनल में उनका सामना दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर से होने की संभावना है। मेंसिक की शानदार लय बरकरार
मेन्स सिंगल्स में जाकुब मेंसिक ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार छठी जीत दर्ज की। उन्होंने फ्रांस के राफेल जोडार को 6-2, 6-4, 6-4 से हराया। हाल ही में ऑकलैंड में खिताब जीतने वाले मेंसिक ने इस मुकाबले में भी आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मैच के दौरान नियंत्रण बनाए रखा। ___________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश सरकार ने खिलाड़ियों की आपात बैठक बुलाई:आज तय होगा, कि बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड में खेलेगा या नहीं, ICC ने नहीं बदला शेड्यूल बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने 22 जनवरी को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की बैठक बुलाई है। इसमें फैसला हो सकता है कि 7 फरवरी से होने वाले ICC टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम भारत आएगी या नहीं। बैठक ढाका के होटल इंटरकॉन्टिनेंटल में दोपहर 3 बजे होगी। पूरी खबर
[ad_2]
ऑस्ट्रेलियन ओपन- मैडिसन कीज,जाकुब मेंसिक और जोकोविच तीसरे राउंड में: कीज ने हमवतन क्रूगर को हराया, मेंसिक की लगातार छठी जीत




