Gurugram News: आज से बादल छाए रहने व बारिश के लिए यलो अलर्ट Latest Haryana News

[ad_1]

आने वाले दिन में मौसम के मिजाज में और बदलाव होने की संभावना

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बीते दो दिन से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और पारा 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी और 23 जनवरी के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे आने वाले दिन में मौसम के मिजाज में और बदलाव होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि आज दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे धूप और बादलों की आंख-मिचौली बनी रहेगी।

बुधवार को शहर में दिनभर तेज धूप खिली रही, जिसके चलते अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मंगलवार की तुलना में करीब तीन डिग्री कम रहा।

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. मंजीत ने कहा कि इन दिनों बादल और बारिश की स्थिति बन रही है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें।

[ad_2]
Gurugram News: आज से बादल छाए रहने व बारिश के लिए यलो अलर्ट