Karnal News: ट्रक चालकों ने खनन ठेकेदार पर लगाया धमकाने का आरोप Latest Haryana News

[ad_1]




करनाल। मेरठ रोड पर रेत से भरे ट्रकों को रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। ट्रक चालकों ने बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में सवार अज्ञात लोगों पर ट्रकों को रोकने और धमकाने का आरोप लगाया है। ट्रक चालक नवीन ने बताया कि मंगलवार को ट्रक में रेत भरकर नरवाना जा रहे थे। ट्रक लेकर सुबह यूपी मंगलौरा से निकले तो मंजीत मंगलौरा नाम के ठेकेदार व उसके साथ एक अन्य व्यक्ति ने गाड़ी को रुकवा लिया। धमकाया कि यहां से रेत लेकर जाना बंद करे। चालक मनीष और ट्रक मालिक पुनीत ने बताया कि सभी कागजात पूरे होने के बावजूद उन्हें बार-बार रोका जाता है। सेक्टर-4 चौकी प्रभारी राजन ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं रेत कारोबारी मंजीत ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। मंजीत ने कहा कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं।

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: ट्रक चालकों ने खनन ठेकेदार पर लगाया धमकाने का आरोप