{“_id”:”69717012d3cf66296f0acf50″,”slug”:”samplas-wrestling-team-won-the-runner-up-trophy-rohtak-news-c-17-roh1020-798382-2026-01-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: सांपला की कुश्ती टीम ने उपविजेता ट्रॉफी जीती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:02 AM IST
26…राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उपविजेता ट्रॉफी और स्वर्ण पदक के साथ शहीद राय सिंह राज
सांपला। शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय सांपला की पुरुष कुश्ती टीम ने अंतर महाविद्यालयी राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में कार्तिक ने 65 किग्रा, रोहित ने 70 किग्रा तथा नन्सू मान ने 74 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। सभी खिलाड़ियों ने खेल प्रभारी डॉ. जयपाल के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ये पहलवान ओलंपियन योगेश्वर दत्त कुश्ती अकादमी में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच रामफल मान सहित अनुभवी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Rohtak News: सांपला की कुश्ती टीम ने उपविजेता ट्रॉफी जीती