[ad_1]
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वे अब 8 यूरोपीयन देशों पर 10% टैरिफ नहीं लगाएंगे। यह टैरिफ 1 फरवरी से लागू होने वाला था। ट्रंप ने यह फैसला दोवोस में NATO सेक्रेटरी जनरल मार्क रूट के साथ ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र पर बातचीत के बाद लिया। ट्रंप ने कहा कि दोनों नेताओं ने ग्रीनलैंड और पूरे आर्कटिक क्षेत्र को लेकर भविष्य के सौदे का फ्रेमवर्क तय किया है। इससे अमेरिका और सभी NATO सदस्यों का फायदा होगा। ट्रम्प ने ट्रुथ पर लिखा कि इस समझ के आधार पर मैं टैरिफ नहीं लगाऊंगा, जो 1 फरवरी से लागू होने वाले थे। 17 जनवरी: 8 यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ लगाया था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 17 जनवरी को यूरोप के 8 देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। ये देश ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे की धमकी का विरोध कर रहे थे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड टैरिफ के दायरे में आएंगे। इन पर 1 फरवरी से टैरिफ लागू होगा। उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि अगर ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं होता है, तो 1 जून से यह टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा। इससे पहले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान इन देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।
[ad_2]
ट्रम्प ने यूरोपीयन देशों पर टैरिफ लगाने का फैसला पलटा: 8 देशों पर 10% टैरिफ लगाया था, 1 फरवरी से लागू होने वाला था



