“_id”:”670d9d666a718db8b90560d4″,”slug”:”hafed-signs-contract-with-3-millers-for-milling-of-paddy-hisar-news-c-21-hsr1020-485044-2024-10-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: हैफेड ने धान की मिलिंग के लिए 3 मिलर से किया अनुबंध”,”category”:”title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:08 AM IST
Trending Videos
हांसी। अनाज मंडी में धान की मिलिंग के लिए हैफेड ने तीन मिलर से अनुबंध किया है। अनुबंध के साथ ही मिलरों ने मंडी में धान की उठान का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मंडी में खरीद व उठान कार्य को लेकर एसडीएम कुलभूषण बंसल भी रिपोर्ट ले रहे हैं ताकि किसानों को मंडी में धान बेचने में कोई समस्या न आए।
Trending Videos
हैफेड ने मोठ की दो राइस मिल लांबा राइस मिल और एमजीआर राइस मिल व सिसाय की कृष्णा राइस मिल के साथ अनुबंध किया है। तीनों मिल को अभी 3-3 हजार बैग धान मिलिंग के लिए दिए गए है। तीनों ही मिलर अपने हिस्से के धान के बैग उठाने का कार्य कर रहे हैं। मंडी से अब तक 28,036 क्विंटल धान आ चुका है। जिसमें से 15,443 क्विंटल धान की खरीद हुई है। जबकि मंडी में अब तक 12,593 क्विंटल धान की खरीद नहीं हुई है। सोमवार को 7285 क्विंटल धान की आवक हुई। बता दें कि मंडी में उठान कार्य धीमा चल रहा था। मिलर से अनुबंध होने के बाद उठान में तेजी आने की संभावना है।
[ad_2]
Hisar News: हैफेड ने धान की मिलिंग के लिए 3 मिलर से किया अनुबंध